SIR प्रोसेस तेज करने को ब्लॉक में बनी कमांड ऑफिस, बीएलओ को मिली नई सुविधा

SIR प्रोसेस तेज करने को ब्लॉक में बनी कमांड ऑफिस, बीएलओ को मिली नई सुविधा

संवाददाता  अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। SIR प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत ब्लॉक परिसर में विशेष SIR कमांड ऑफिस स्थापित कर दिया गया है, जहाँ से बीएलओ अब अपनी सभी फीडिंग गतिविधियाँ करेंगे।
नई व्यवस्था के तहत सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे ब्लॉक सभागार में उपस्थित होकर ही फीडिंग कार्य पूरा करें।
खण्डविकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग ने बताया कि कमांड ऑफिस में इंटरनेट सुविधा,तकनीकी स्टाफ और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बीएलओ को न तो तकनीकी परेशानी होगी और न ही बार-बार दौड़भाग करनी पड़ेगी।
बीडीओ ने कहा कि केंद्रीकृत प्रणाली बनने से डेटा की मॉनिटरिंग आसान होगी,फीडिंग का गुणवत्ता स्तर बढ़ेगा और किसी भी त्रुटि को उसी समय ठीक कराया जा सकेगा।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि SIR फीडिंग से संबंधित सभी कार्य अब केवल ब्लॉक परिसर में ही किए जाएंगे, ताकि प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि बीएलओ ग्राम प्रधान व कोटेदार के फॉर्म जमा करेंगे और उनसे सुपरवाइजर कलेक्ट कर ब्लॉक सभागार में लाकर फीडिंग करवाएंगे।
खबर लिखे जाने तक खण्ड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पाण्डेय समेत दो दर्जन के करीब बीएलओ मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal