कुरावली में प्रेमचंद जैन मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, खुली दवाइयों की बिक्री उजागर

कुरावली में प्रेमचंद जैन मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, खुली दवाइयों की बिक्री उजागर

संवाददाता: पंकज मिश्रा कुरावली। सदर बाजार स्थित प्रेमचंद जैन मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को औषधि विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। औषधि निरीक्षक दीपक जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से पांच दवाइयों के सैम्पल भरकर जांच हेतु डीएलए आगरा सभांग औषधि प्रयोगशाला भेजे गए।

टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर संचालक बिना रैफर और बिना पैकिंग के खुली दवाइयां बेच रहा था। जुखाम और दस्त की खुली दवाइयों की अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर विभाग ने तत्काल सैम्पल भरकर जांच की प्रक्रिया शुरू की।

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के नियम 66 के अंतर्गत मेडिकल स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। टीम की कार्रवाई के दौरान इलाके के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

यह पूरा मामला कुरावली के सदर बाजार स्थित प्रेमचंद जैन मेडिकल स्टोर का है, जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें SIR प्रोसेस तेज करने को ब्लॉक में बनी कमांड ऑफिस, बीएलओ को मिली नई सुविधा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें