कौशल दीक्षांत समारोह एवं UPSDM बैच उद्घाटन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महरौनी में कौशल दीक्षांत समारोह एवं UPSDM बैच उद्घाटन समारोह सम्पन्न

महरौनी (ललितपुर), 04 अक्टूबर 2025। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महरौनी ललितपुर में आज कौशल दीक्षांत समारोह एवं UPSDM बैच उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि श्री चंदशेखर उर्फ चंदू भैया जी भी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति से दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। कौशल विकास योजनाएँ न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं बल्कि उन्हें स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रही हैं। प्रशिक्षित युवा अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”

वहीं, विधायक प्रतिनिधि चंदशेखर भैया जी ने कहा कि “महरौनी क्षेत्र के युवाओं में असीम संभावनाएँ हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर ये युवा भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

समारोह के अंतर्गत UPSDM के नए बैच का शुभारंभ भी किया गया। इस बैच में नामांकित विद्यार्थियों को विभिन्न trades एवं vocational courses में तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण टॉपर सर्टिफिकेट वितरण रहा। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंच पर गूंजती तालियों ने छात्रों का उत्साह और बढ़ा दिया। मंत्री जी एवं विधायक प्रतिनिधि ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

टॉपर सम्मान प्राप्त करने हुए

संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कौशल विकास योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से प्रशिक्षित छात्र भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे।

समारोह में संस्थान के समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग मिला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि, विधायक प्रतिनिधि, विद्यार्थियों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर यह संदेश दे गया कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें ???? ????

राजकीय ITI महरौनी, ललितपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें