पिता की आत्महत्या मामले में बेटा गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा, बाघराय, प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, थाना बाघराय में दिनांक 20 मई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-125/2026, धारा 108/238(ए) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम भोलासिंह का पुरवा, काशीपुर डुबकी निवासी राजकुमार सरोज ने अपने पुत्र सुनील सरोज द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि घटना के बाद सुनील सरोज ने शव को खेत में बने पिलर के सरिये से गमछे के सहारे लटका दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गुरुवार को थाना बाघराय पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बढ़ईपुर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त सुनील सरोज (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार सरोज, निवासी ग्राम भोलासिंह का पुरवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील सरोज पुत्र राजकुमार सरोज
निवासी ग्राम भोलासिंह का पुरवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
उम्र लगभग 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विकास प्रधान
कांस्टेबल अंकित कुमार
कांस्टेबल गौरव
थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की आगे की जांच जारी है।












