एटा मलावन कोतवाली में एसपी सिटी का देर रात औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश।

एटा मलावन कोतवाली में एसपी सिटी का देर रात औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने मंगलवार देर रात मलावन कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने सबसे पहले थाने में रखे अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की तथा उनके अद्यतन न होने पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाने, शस्त्रागार और वायरलेस सिस्टम की कार्यप्रणाली की भी बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही थाना परिसर, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने थाने के बाहर तिराहे-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी चेकिंग की और उन्हें ड्यूटी के प्रति सतर्क व जिम्मेदार रहने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है और अपराधियों पर कड़ी नजर रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी को क्षेत्र में नियमित गश्त, विशेष रूप से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा शहरी व ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी के इस औचक निरीक्षण को पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें