महिला प्रधान को न्यायालय में मिली ज़मानत! 

महिला प्रधान को न्यायालय में मिली ज़मानत! 

जेल गईं सरकंडी ‘ग्राम प्रधान’ को मिली बेल!

पुलिस की कार्रवाई पर न्यायिक चोट, ज़िले की राजनीति में भूचाल! 

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। असोथर विकास खंड के बहुचर्चित सरकंडी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कथित घोटाले के मामले में जेल भेजी गईं ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी को आखिरकार न्यायालय से बड़ी राहत मिल गई। जनपद न्यायाधीश ने प्रधान की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए ₹50-50 हजार के दो जमानती बेल बॉन्ड पर रिहाई के आदेश दिए।

जमानत आदेश के बाद देर शाम तक ग्राम प्रधान के जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है। मामले की सुनवाई के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे ने प्रधान की ओर से मजबूती से पक्ष रखा और पुलिसिया कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

न्यायालय की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे, जिससे अदालत परिसर में पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। इस फैसले को लेकर जहां समर्थकों में राहत और संतोष का माहौल है, वहीं यह मामला एक बार फिर जिले की राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बहस का केंद्र बन गया है।

सरकंडी प्रकरण में आगे की न्यायिक कार्रवाई और जांच की दिशा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। गया प्रसाद दुबे ने माननीय न्यायालय के समक्ष पुलिस के कार्य शैली पर भी सवाल उठाया!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें