मवई गांव में मजार क्षतिग्रस्त करने का मामला, वीडियो वायरल — पुलिस ने बजरंग दल नेता को हिरासत में लिया

मवई गांव में मजार क्षतिग्रस्त करने का मामला, वीडियो वायरल — पुलिस ने बजरंग दल नेता को हिरासत में लिया

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव के पास कई वर्षों पुरानी बताई जा रही एक मजार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मजार तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में कार्रवाई करते हुए बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिन्दू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, इस घटना को लेकर जिले की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें