SP प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश।।

SP प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 15.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र “डी0ए0वी0 इण्टर कालेज, प्रतापगढ़” का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा चेकिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तैनाती व सतर्कता का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि, नकल अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखें। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें