एसपी प्रतापगढ़ ने किया चौकी कसेरुआ का भूमि पूजन, क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम। एसपी प्रतापगढ़ ने किया चौकी कसेरुआ का भूमि पूजन। रानीगंज क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत। आमजन को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता।
जनपद प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। दीपक भूकर ने थाना रानीगंज अंतर्गत चौकी कसेरुआ का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस दौरान आलोक कुमार एवं विनय प्रभाकर साहनी भी मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में चौकी निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि नई पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, साथ ही आम लोगों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।












