गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत,थाने के सामने से चोरी हुई थार बरामद मधुबन बापूधाम पुलिस ने 24/7 स्टोर करने गेट के पास लावारिस हालत में पकड़ी कार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत,थाने के सामने से चोरी हुई थार बरामद मधुबन बापूधाम पुलिस ने 24/7 स्टोर करने गेट के पास लावारिस हालत में पकड़ी कार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने चोरी की गई थार कार को बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार बरामद कार का नंबर DL 10 CZ 1922 है। पुलिस को दी गई शिकायत में गौतम सोम निवासी कृष्णा गार्डन, थाना कविनगर, गाजियाबाद ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को वह अपनी थार कार लेकर थाना मधुबन बापूधाम के सामने बने गोल चक्कर पर पहुंचे थे।कार को खड़ा कर वह थाने गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार मौके से गायब थी।कार उन्होंने अपने परिचित के पास गिरवी रखी थी। शिकायत के आधार पर थाना मधुबन बापूधाम में मु0अ0सं0 244/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन और वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू की।तलाश के दौरान पुलिस टीम को 24/7 स्टोर करने गेट के पास थार कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन का मिलान करने पर कार मुकदमे से संबंधित पाई गई। पुलिस ने कार को उचित माध्यम से थाने लाकर दाखिल कर दिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: एक अदद चोरीशुदा थार कार, नंबर DL 10 CZ 1922। बरामदगी करने वाली टीम थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें