एसपी अभिमन्यु मांगलिक का सख्त एक्शन! शस्त्रागार से क्वार्टर गार्द तक कड़ा निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी से महकमे में हड़कंप

एसपी अभिमन्यु मांगलिक का सख्त एक्शन! शस्त्रागार से क्वार्टर गार्द तक कड़ा निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी से महकमे में हड़कंप

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य ,

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं अनुशासन का गहनता से जायजा लिया।एसपी ने निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन स्थित वर्दी स्टोर और शस्त्रागार का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शस्त्रों का रख-रखाव, साफ-सफाई एवं अभिलेखों का सही संधारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा और सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर पुलिसकर्मी का अनुशासित और सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal