प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के बीच गाली गलौज, भिड़ गए समर्थक।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग में सियासी मर्यादा तार -तार।। पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भिड़ गए पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा।। समर्थकों में गाली गलौज, हाथापाई।।
एक दूसरे नेता को देख लेने की धमकी।।
धुरंधर 2 मूवी दिखाने की पूर्व विधायक कर रहे थे तैयारी तो अचानक पहुंचे पूर्व मंत्री के जिंदाबाद से बिगड़ गया माहौल।। मंडल स्तर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग हो रहा आयोजित। । बगैर आमंत्रण के पहुंचे पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थको ने लगाया जिंदाबाद तो पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया विरोध।। गहराया विवाद तो पहुंची पुलिस, समर्थकों संग वापिस चले गए पूर्व मंत्री।। बेटे पूर्णांशु के लिए रानीगंज से विधानसभा टिकेट के पैरवी कर रहे पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा।।
पूर्व विधायक धीरज ओझा मांग रहे टिकेट।।
सवाल–क्या ऐसे ही नेताओं की कार्यशैली और छवि के बल पर बीजेपी करेगी 2027 फतह।। खुद नहीं अनुशासित तो प्रशिक्षण वर्ग में क्या सीखेगें ऐसे अतिथि वक्ता से पदाधिकारी कार्यकर्ता।।
दिलीपपुर इलाके के गेस्ट हाउस में आयोजित है प्रशिक्षण वर्ग।।












