हाथरस में अवैध यूनिपोल पर कड़ा एक्शन: डीएम ने दिए तुरंत हटाने के आदेश

हाथरस में अवैध यूनिपोल पर कड़ा एक्शन: डीएम ने दिए तुरंत हटाने के आदेश

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस में सड़क किनारे लगे अवैध यूनिपोल अब प्रशासन के रडार पर आ गए हैं। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने इन्हें जनसुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को निरीक्षण के दौरान डीएम अतुल वत्स शहर में सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक अस्थिर और खतरनाक स्थिति में लगे यूनिपोल पर पड़ी। स्थिति को गंभीर मानते हुए वे तुरंत रुक गए और मौके पर एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार समेत संबंधित अधिकारियों को बुला लिया। निरीक्षण के बाद डीएम ने साफ निर्देश दिए कि शहर के मुख्य मार्गों के किनारे लगाए गए सभी अवैध यूनिपोल को तुरंत चिन्हित कर हटाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे यूनिपोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, इसलिए जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने निर्देशों के बाद शहरभर में लगे यूनिपोल की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है और हटाने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें