एटा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पशुवाहक ट्रक पलटा, दो दर्जन पशुओं की मौत; 5 लोग गंभीर घायल।

एटा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पशुवाहक ट्रक पलटा, दो दर्जन पशुओं की मौत; 5 लोग गंभीर घायल।

संवादाता अमन अहमद।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकीट क्षेत्र के आसपुर मार्ग पर बाबली नहर के पास पशुओं से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सुबह लगभग 7 बजे हुआ, जिसमें करीब दो दर्जन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और सकीट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी सकीट भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक झांसी से 52 पशु लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। बाबली नहर के पास अचानक चालक का नियंत्रण ट्रक से हट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। पशुओं की बड़ी संख्या में मौत से स्थानीय लोगों में दुख और आक्रोश है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला जांच में लिया है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने का लगाया जा रहा है।

पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें