पूर्व विधायक जी के जन्मदिवस पर विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
माननीय पूर्व विधायक श्री उदयभान करवरिया जी के जन्मदिवस के अवसर पर एस ए वी इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम में समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक, , शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माननीय जी किसी कारण बस अनुपस्थित रहे मगर अपना संदेश विद्यार्थियों को भेजा कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट माध्यम है।समर कैंप में बच्चों के लिए खेलकूद, योग, नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तकला, भाषण, सामान्य ज्ञान एवं कंप्यूटर शिक्षा जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चे हर क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं।और अंत में केक काटकर विद्यालय परिवार ने उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन












