गंगा दशहरा पर दैनिक चक्र फाउंडेशन एटा टीम ने किया शरबत वितरण
एटा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सामाजिक सेवा एवं जनहित की मिसाल पेश करते हुए दैनिक चक्र फाउंडेशन एवं दैनिक चक्र न्यूज़ एटा टीम द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा भाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं होते, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और जरूरतमंदों की सहायता करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दैनिक चक्र स्टेट संवाददाता विष्णु दत्त रावत, डिप्टी स्टेट संवाददाता धर्मेंद्र चौहान, जिला संवाददाता काव्यांश रावत, जिला संवाददाता अमन अहमद एवं अन्य दैनिक चक्र फाउंडेशन सदस्यों ने मिलकर सक्रिय सहयोग किया। सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।



शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें पूर्व विधायक जी के जन्मदिवस पर विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ












