थाने में हिरासत के बाद युवक की संदिग्ध मौत
जिला संवाददाता काव्यांश रावत
परिजनों ने पुलिस पर लगाए पिटाई के आरोप, गांव में तनाव
एटा, निधौलीकलां: थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव चंद्रभानपुर निवासी 23 वर्षीय युवक सत्यवीर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सत्यवीर को एक लड़की के शक में पुलिस ने हिरासत में लिया था।
परिजनों का आरोप है कि थाने में दरोगा सुरेंद्र सिंह द्वारा सत्यवीर की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद रात में उसे छोड़ दिया गया। घर लौटने के कुछ ही समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
इस घटना से गांव में भारी तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजन इस मामले में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे निष्पक्षता से जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें लुधियाना में मेयर से नाराज बीजेपी पार्षदों का हंगामा….












