थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में छिनैती की घटनायें कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तथा मौके से उसका साथी गिरफ्तार । कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू, 10 चोरी/ छिनैती के मोबाइल व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में छिनैती की घटनायें कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तथा मौके से उसका साथी गिरफ्तार । कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू, 10 चोरी/ छिनैती के मोबाइल व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गिरफ्तारी/ पुलिस मुठभेड़ का विवरण

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांक 09.05.2026उक्त सम्बन्ध में श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर/मसूरी की पुलिस टीम,थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा डम्पिंग ग्राउन्ड रेलवे के पुल के नीचे गंगनहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग की जा रही थी जिसके दौरान चित्तौडा नहर पुल की तरफ से गंग नहर की पटरी पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आये उन दोनों व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को पीछे मोडने लगा और हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई । जिसके बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर किया । पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायर किया जिसमें मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी । पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करके दोनों व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया । पकड़े जाने पर नाम पता पूछा तो घायल व्यक्ति ने अपना नाम राहुल उर्फ रितिक बताया जिसके कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मोबाइल बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम विनय पुत्र सुभाष बताया जिसके पास से 01 अवैध चाकू, 09 मोबाइल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई । घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तों उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि हम दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगह से मोटरसाइकिल चोरी, मोबाइल चोरी व छिनैती की घटना करते हैं । पिछले महीने हमने रेलवे रोड मुरादनगर से 01 मोबाइल चोरी किया था व इस महीने हमने मेरठ से ये बाइक चोरी की थी तथा 05 मई 2026 को मुरादनगर से 01 मोबाइल छीना था, हम चोरी, छिनैती करके अपने शौक पूरे करते हैं । जब हमारे पास माल इकट्ठा हो जाता है तो उसे दानिश निवासी दिल्ली को बेचकर हम घूमने चले जाते हैं फिर वहाँ से वापस आकर फिर यही काम करते हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

1.विनय पुत्र सुभाष निवासी ग्राम उसमानपुर जीरो पुस्ता एमसीडी फ्लैट महादेव चौक थाना उसमानपुर दिल्ली, उम्र करीब 26 वर्ष ।

2.राहुल उर्फ रितिक पुत्र नानक चन्द निवासी वाल्मीकी मौहल्ला अम्बेडकर बस्ती गली नं0 1 घोंडा मौजपुर थाना जाफराबाद दिल्ली, उम्र करीब 24 वर्ष (मुठभेड में घायल)

बरामदगी का विवरण –

01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू, 10 चोरी के मोबाइल, 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त राहुल के विरूद्ध दिल्ली,मेरठ,अलीगढ व गाजियाबाद में चोरी/ लूट/ छिनैती के करीब 16 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त विनय के विरूद्ध मेरठ व गाजियाबाद में चोरी/ छिनैती के कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं ।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

थाना मुरादनगर पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें