जनपद में प्रशासन ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान, तकनीकीकरण से मिली बड़ी सफलता।

जनपद में प्रशासन ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान, तकनीकीकरण से मिली बड़ी सफलता।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 93 गुम मोबाइल, एसपी ने स्वामियों को किए सुपुर्द एवं बड़ी कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही प्रतापगढ़ पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों की सक्रिय कार्यवाही एवं सर्विलांस सेल तकनीकी सहायता से जनपद के विभिन्न स्थानों व अन्य राज्यों से कुल 93 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये मात्र) है।
इसके अलावा उक्त बरामद मोबाइल फोन आज दिनांक 11.03.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों द्वारा अपने गुम हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर प्रतापगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। हालांकि इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना अथवा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, जिससे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के संबंध में जानकारी :
सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के संबंध में जानकारी-
प्रतापगढ़ पुलिस की जनपद से अपील है कि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो वह इसकी सूचना संबंधित थाना अथवा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज करा सकता है। यह पोर्टल मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर कार्य करता है, जिसके माध्यम से गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को देशभर में नेटवर्क पर ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। इसके साथ हीउन्होंने बताया कि आमजन मानस *www.ceir.gov.in* पर जाकर मोबाइल गुम होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता से मोबाइल की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाती है तथा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जाते हैं।

पुलिस टीम- जनपद के समस्त थानों के पुलिस कर्मियों द्वारा सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से बरामद किया गया
श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें