श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अफसरों ने मौके पर संभाली कमान
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। आगामी दो नवंबर को श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शहर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर भूमिपूजन स्थल और हनुमान मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में फोर्स की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग और बैरिकेडिंग के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि पूजन स्थल की व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, श्रद्धालु प्रवेश मार्ग, जल एवं प्रकाश व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, और प्रत्येक संवेदनशील बिंदु पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
ये भी पढें दिव्यांग कल्याण के लिए श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने उठाई आवाज,












