खेत पर बिजली का करंट लगने से किसान की मौत
संवाद दाता — पंकज मिश्रा|
मैनपुरी के थाना आउंचा क्षेत्र में आज सुबह एक दुखद घटना में 35 वर्षीय किसान तारा सिंह (पुत्र रामसेवक), जो ज्योति गाँव के निवासी थे, खेत में करंट की चपेट में आकर तत्काळ मृत्यु हो गए।घटना उस समय हुई जब तारा सिंह अपने खेत में काम करने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक खेत में लगे समर से करंट लग गया और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़े। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे तो तब तक तारा सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और तारा सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई दुर्घटना प्रतीत होती है; किन्तु मामले की छानबीन व तकनीकी जाँच जारी है। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि तारा सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी अचानक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
थाना प्रशासन ने स्थानीय बिजली विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी है ताकि घटना के कारणों की तकनीकी जाँच कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें। मामला दर्ज कर तफ्तीश जारी है।












