सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो डालना पड़ा महंगा,

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो डालना पड़ा महंगा,

मंडल संवाददाता अमित चौहान

पुलिस ने किया गिरफ्तार
कासगंज। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना सोरों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त बाबू उर्फ सुमित पुत्र अंगूर सिंह निवासी सिरावली थाना सोरों, जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने देर रात सिरावली से चंडौस जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी के विरुद्ध थाना सोरों में मुकदमा संख्या 571/25, धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है —
मुकदमा संख्या 557/25, धारा 115(2)/125/351(3) बीएनएस, थाना सोरों
मुकदमा संख्या 571/25, धारा 9/25 आयुध अधिनियम
पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया