प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत ,आपदा पीड़ित परिवारों प्रदान की गई सहायता राशि

प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत ,आपदा पीड़ित परिवारों प्रदान की गई सहायता राशि ।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आंधी, भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने तहसील कुण्डा क्षेत्र के ग्राम सराय स्वामी पहुंचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक शिवभूषण के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतृृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा 4 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ग्राम नारंगपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक आपदा की घटना में मृतका शांति देवी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को 4 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री तहसील सदर के ग्राम छतरपुर पहुॅचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक लाल बहादुर के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये 4 लाख रूपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके अलावा आपको बताते चलें कि प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत अनुमन्य राहत सहायता धनराशि जनपद कोषागार के माध्यम से सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इस दौरान विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें शाहजहांपुर ARTO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, परिवहन आयुक्त से जांच की मांग 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें