निःशुल्क विद्युत चालित चाक हेतु इस दिन तक करें आनलाइन आवेदन।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़ । आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निःशुल्क विद्युत चालित चाक के वितरण हेतु 40 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फार्म भरने की पंजीकरण प्रक्रिया आनलाइन है जो बोर्ड की वेबसाइट upmatikalabaord.in की आनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत ‘‘आनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन’’ के नाम से अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा आपको बताते चलें कि लाभार्थियों का चयन, चयन कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन पत्र आनलाइन भरने की अंतिम तिथि दिनांक 10 जून 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर सकते है।












