जिलाधिकारी ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति, लाइसेंस बुक किये वितरित।

जिलाधिकारी ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति, लाइसेंस बुक किये वितरित।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा जनपद में वरासत/हस्तांतरण संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर चुकी 18 शस्त्र अनुज्ञा पत्रावलियों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि स्वीकृति उपरांत संबंधित शस्त्र धारकों को कैम्प कार्यालय पर आमंत्रित किया गया, जहां पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें शस्त्र लाइसेंस बुक वितरित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शस्त्र धारकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करने तथा शस्त्रों का उपयोग पूर्णतः वैधानिक एवं जिम्मेदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि शस्त्र लाइसेंस से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें गैंगस्टर मस्सन पर बड़ी कार्रवाई: सवा करोड़ की छह संपत्तियां कुर्क

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें