जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत, भयहरण नाथ मंदिर का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत, भयहरण नाथ मंदिर का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय द्वारा भयहरण नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जनपद पुलिस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति, लाइसेंस बुक किये वितरित।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की