अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर  अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में व्यापारिक वातावरण को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण, यातायात जाम,पार्किंग,सड़कों की स्थिति एवं जीएसटी संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी एवं आसपास के बाजार क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया गया अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए तथा व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जॉइंट कमिश्नर (एक्जीक्यूटिव) योगेश कुमार विजय एवं डिप्टी कमिश्नर प्रशासन, राज्य कर विभाग अजित कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, प्राधिकरण एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें