रेलवे का नया नियम: अब तय सीमा से ज्यादा सामान पर देना होगा चार्ज

रेलवे का नया नियम: अब तय सीमा से ज्यादा सामान पर देना होगा चार्ज

अब ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज 

प्रयागराज: अब रेलवे यात्री को हवाई यात्रा की तरह सामान ले जाने के लिए तय सीमा का पालन करना होगा। रेलवे ने नया लगेज सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।

नई व्यवस्था प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़ और टुंडला समेत प्रमुख स्टेशनों पर शुरू की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए एंट्री और एग्जिट गेट पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें लगाई गई हैं।

कितना सामान मुफ्त

  • AC-1 यात्रियों को 70 किलो तक सामान मुफ्त
  • AC-2 यात्रियों को 50 किलो तक सामान मुफ्त
  • AC-3 और स्लीपर यात्रियों को 40 किलो तक सामान मुफ्त
  • जनरल डिब्बे के यात्रियों को केवल 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब ट्रेन यात्रियों को भी हवाई यात्रा की तरह लगेज लिमिट का पालन करना होगा। रेलवे का कहना है कि इससे भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगी।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंत्री बने अर्पित भाई 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें