फतेहपुर: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंत्री बने अर्पित भाई 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंत्री बने अर्पित भाई 

बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (रजि ) की फतेहपुर इकाई की गठन को लेकर जनपद स्थित एक गेस्ट हाउस में एक आवश्यक बैठक आहुत की गई। जिसमें यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पाण्डेय द्वारा शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर अर्पित अग्निहोत्री को सर्व सम्मति से जिला मंत्री के पद पर मनोनय किया गया। बैठक मे जनपद के आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पाण्डेय द्वारा सर्व सम्मति के आधार पर इंजी. मोतीलाल पाल को अध्यक्ष, श्रवण कुमार पाण्डेय, व अभिमन्यु सिंह को उपाध्यक्ष, रमेश मोहन शुक्ल को महामंत्री, वसीम व कमलेश कुमार निषाद को मंत्री व रणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। अध्यक्ष को अधिकृत किया गया कि वह शीघ्र ही कार्यकारणी का विस्तार कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराये।

यूनियन द्वारा अयोध्या प्रसाद पाल पूर्व मंत्री व कालीशंकर श्रीवास्तव को संरक्षक घोषित किया गया जिन्होने सभी निर्वाचित पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अन्त मे अध्यक्ष इंजी. मोतीलाल पाल ने प्रदेश महासचिव सहित सभी उपस्थिति अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन महामंत्री रमेश मोहन शुक्ल द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें बिहार: ग्रामीणों की बेहाल स्वास्थ्य और बदहाल अस्पताल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें