बेटा ही निकला पिता का हत्यारा , 60वर्षीय किसान की हत्या का अंतू पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा किया गया खुलासा 

बेटा ही निकला पिता का हत्यारा , 60वर्षीय किसान की हत्या का अंतू पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा किया गया खुलासा 

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़।आरोपी पुत्र को उसके खेत के पास बने कमरे से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त की निशानदेही में आलाकत्ल 01 अदद चिरी हुई पुरानी लकड़ी ठोस व मजबूत टुकड़ा बरामद किया गया आरोपी पुत्र से जब पूछताछ की गई तो पुत्र ने स्वंय स्वीकार किया कि पिता की हत्या खेत की मेड़ के पास एक चिरी हुई पुरानी नीम की लकड़ी ठोस व मजबूत टुकड़े से अपने पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर 28.12.2025 को शाम करीब 07.30 बजे हत्या करने की बात स्वीकार किया आरोपी पुत्र से कारण पूछने पर यह बताया कि मेरी माँ की मृत्यु के बाद मेरे पिता सौतेली माँ ले आया था और उसी के कहने में चलता था । सारी कमाई उसी पर उड़ाता था । मेरे बच्चों की फीस तथा खाने पीने के लाले पड़े थे । पिता की रहते मेरी व मेरे बच्चों की जिन्दगी चैन से नही चल पा रही थी । इसलिए मैनें पिता की हत्या कर दी अभियुक्त द्वारा अपने मृतक पिता के मोबाईल के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि मैनें अपने पिता की हत्या कर उनका शव बगल के सरसों के खेत में छिपाकर वहाँ से मुख्य मार्ग से न आकर खेतो, खेतों से घर की तरफ जाते समय रास्ते में खेत में फेंक दिया था थाना अंतू नरी गांव निवाशी 60 वर्षीय किसान दिनांक 28.12.2025 की सायं अपने खेत में पानी लगाने गया था, जो रात्रि में वापस नहीं आया। दिनांक 29.12.2025 की सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर उक्त व्यक्ति का शव उसके खेत के बगल स्थित सरसों के खेत में पड़ा हुआ पाया गया जिसके संबंध में उदयभान यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव निवासी ग्राम बवुरिहा ( नरी) थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष की तहरीर के आधार पर थाना अन्तू पर अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव रहें तत्पर: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ तत्काल कार्रवाई आदेश से लोगों में खुशी के लहर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें