भाजपा में बगावत के सुर तेज: लगातार दूसरे दिन मंडल मंत्री समेत 9 इस्तीफों की झड़ी, सियासी पारा हाई—जिला नेतृत्व अलर्ट मोड में

भाजपा में बगावत के सुर तेज: लगातार दूसरे दिन मंडल मंत्री समेत 9 इस्तीफों की झड़ी, सियासी पारा हाई—जिला नेतृत्व अलर्ट मोड में

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी के भीतर असंतोष अब खुलकर सड़कों पर नजर आने लगा है। बीते दिन शुरू हुआ इस्तीफों का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, जिससे संगठन में हलचल तेज हो गई है। कई पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने का एलान करते हुए पार्टी पर अपनी मूल विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने वालों में मंडल मंत्री संतोष कुमार द्विवेदी, बूथ प्रमुख लालीपुर प्रथम के शिवानंद पाण्डेय, ओझापुर के राम सिंह, लकड़ी द्वितीय के रमाकांत, बसावनपुर के भिक्खू पाल, कुल्हड़पुरवा के अमित अग्निहोत्री, नौगांव के शिव शुक्ला, मथैयापुर प्रथम के राजू तथा हुसेनगंज के गंगा प्रसाद द्विवेदी शामिल हैं। इन नेताओं के एक साथ इस्तीफा देने से स्थानीय संगठन में खलबली मच गई है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी अब अपनी मूल विचारधारा से दूर होती जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और संगठनात्मक संवाद कमजोर हुआ है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक इस्तीफों के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि वह हाल के दिनों में पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्त रहे हैं, लेकिन अब मंडल अध्यक्ष को तलब किया गया है। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर समाधान निकाला जाएगा। जिले में भाजपा के भीतर उठे इस असंतोष आग ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन स्तर पर इसे लेकर मंथन तेज हो गया है और सभी की नजरें अब पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया