पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक ने लगाई फांसी।

फर्रुखाबाद पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 मंडल ब्यूरो अमित चौहान

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के छेदा नगला निवासी युवक दिलीप ने पुलिस प्रताड़ना और रिश्वतखोरी से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें चौकी के सिपाही जसवंत यादव, महेश उपाध्याय और दिलीप पर थर्ड डिग्री देने और 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप की पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद चौकी के सिपाहियों ने युवक को चौकी बुलाया और 50 हजार रुपये की मांग की। मृतक के परिजनों का कहना है कि दिलीप के पास 50 रुपये भी नहीं थे। चौकी पर सिपाही जसवंत और महेश ने उसे थर्ड डिग्री दी और 40 रुपये रिश्वत लेकर छोड़ा। इसी अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर दिलीप ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के पेट पर लिखा सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें ???? ????

हत्या व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें