युवाओं ने याद किए बाबा साहेब के आदर्श, मेरा युवा भारत द्वारा भव्य अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित” शिक्षा समानता की नींव है, जो हर इंसान को समाज में बराबरी से खड़े होने का अधिकार देती है।”- देवेंद्र कुमार

युवाओं ने याद किए बाबा साहेब के आदर्श, मेरा युवा भारत द्वारा भव्य अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित” शिक्षा समानता की नींव है, जो हर इंसान को समाज में बराबरी से खड़े होने का अधिकार देती है।”- देवेंद्र कुमार

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद,14 अप्रैल 2026 मेरा युवा भारत (माय भारत), गाजियाबाद द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आज आर्य नगर, लोनी में भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती माया चौहान एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए श्री देवेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक, मेरा युवा भारत, गाजियाबाद ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे बचपन से ही एक मेधावी छात्र रहे। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा कोलंबिया विश्वविद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से प्राप्त की। वर्ष 1926 में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और बंधुत्व पर आधारित संविधान का निर्माण किया, जिसमें दलितों, महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों को विशेष महत्व दिया गया। स्वतंत्र भारत की प्रथम कैबिनेट में उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में कानून मंत्री नियुक्त किया गया।बाबासाहब ने लगभग 32 डिग्रियां हासिल की तथा वे अपनी शिक्षा के बल पर दलित समाज में पैदा होने का बावजूद अपना भारत में अपना स्थान बनाने में सक्षम रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभागियों ने बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। समापन अवसर पर सभी अतिथियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रेषक देवेंद्र कुमार संयुक्त निदेशक मेरा युवा भारत, गाजियाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें