विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त चोरी के सामान सहित गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।विद्यालय में हुई चोरी की घटना से संबंधित 01 अभियुक्त जोशी वर्मा को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के धनेपुर से तिबीपुर जाने वाली सड़क के पास से दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया।पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही।
ये भी पढ़ें एटा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर और ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई।












