एटा में शादी टूटी, लगन की रस्म के दौरान बिगड़ी दूल्हे की तबीयत, दुल्हन ने किया इंकार।

एटा में शादी टूटी, लगन की रस्म के दौरान बिगड़ी दूल्हे की तबीयत, दुल्हन ने किया इंकार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब लगन की रस्म के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने लड़के की बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए शादी करने से साफ इंकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और हंगामा चलता रहा, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र से बारात सकीट पहुंची थी। शादी समारोह में सभी रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। इसी दौरान लगन की रस्म के लिए बैठे दूल्हे करन की अचानक हालत बिगड़ गई और वह लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह खुद से ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। यह देखकर दुल्हन पक्ष को दूल्हे की सेहत पर संदेह हुआ। दुल्हन की मां और परिजनों का आरोप है कि लड़का शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं था और यह बात जानबूझकर छिपाई गई। विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। रातभर पंचायत और समझौते का दौर चलता रहा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि विवाद की सूचना पर कुछ लोगों को थाने लाया गया था, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें