वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, 2 अगस्त को काशी आगमन
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पीएम की सुरक्षा में 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही 10 कंपनी PAC, ATS के जवान, और NSG की स्पेशल टीम को भी तैनात किया गया है। ड्रोन से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एन्टी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है।
प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल और आस-पास के पूरे इलाके को CCTV कैमरों से लैस किया गया है, जिससे हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।
सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की निगरानी कर रही हैं और जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री का दौरा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
दैनिक चक्र आपके लिए इस दौरे की हर छोटी-बड़ी खबर लगातार अपडेट करता रहेगा।
ये भी पढ़ें कौशाम्बी: पंचायत भवन में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल












