कौशाम्बी: पंचायत भवन में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल

पंचायत भवन में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाददाता अभिमन्यु सिंह: कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मधवामई गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। गांव के ग्राम पंचायत भवन में लेखपाल महेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विनोद बजरंगी द्वारा शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचायत भवन की टेबल पर शराब की बोतलें और पानी की बोतलें रखी हुई हैं, और सरकारी परिसर को पूरी तरह निजी मौज-मस्ती का ठिकाना बना दिया गया है।

यह वही पंचायत भवन है, जहां ग्राम विकास की योजनाएं बनती हैं और जनहित के कार्यों पर चर्चा होती है। ऐसे स्थान का इस प्रकार उपयोग गंभीर चिंता का विषय है।

ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी भवनों की गरिमा को बनाए रखना जिम्मेदारों का कर्तव्य है, और इस प्रकार की घटनाएं न केवल सरकारी तंत्र को बदनाम करती हैं, बल्कि जनता का भरोसा भी तोड़ती हैं।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ शहर में ट्रैफिक जाम बना जनजीवन का संकट

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की