प्रतापगढ़ शहर में ट्रैफिक जाम बना जनजीवन का संकट

प्रतापगढ़ शहर में ट्रैफिक जाम बना जनजीवन का संकट

राजपाल टंकी से श्रीराम चौराहा तक भीषण जाम, मरीज हो रहे परेशान

संवाददाता: रोहित वर्मा. प्रतापगढ़: शहर के प्रमुख मार्ग राजपाल टंकी चौराहा से लेकर श्रीराम चौराहा तक हर दिन जाम की भीषण समस्या देखने को मिल रही है। मुख्य कारण है – यातायात नियमों की अनदेखी और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी।

रोजाना इस मार्ग पर बैटरी चालित ई-रिक्शा चालक कहीं भी अपनी सवारी खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। इस जाम की सबसे बड़ी मार पड़ती है अस्पताल जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस वाहनों पर, जो कई बार जाम में घंटों फंसे रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले इस रूट पर डग्गामार वाहनों और ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन वास्तविकता में इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

परेशान लोग अब प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि शहर के इस महत्वपूर्ण रूट पर कब मिलेगा राहत का रास्ता और यातायात व्यवस्था कब होगी सुचारु?

ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें