मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा, स्कूली बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा, स्कूली बालिकाओं को किया गया जागरूक।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा: प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूली बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी थानों की एन्टी रोमियो टीमों द्वारा क्षेत्रीय सार्वजनिक स्थलों – जैसे रेलवे स्टेशन, बाजार, बस स्टॉप, स्कूल/कॉलेज, चौराहों आदि – पर लगातार भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। हालांकि आपको बता दें कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण से संबंधित अधिकारों एवं सहायता उपलब्ध कराने वाले टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बरों जैसे:-

महिला हेल्पलाइन नं० 1090

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076

आपातकालीन सेवा डायल-112

बाल सहायता सेवा 1098 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें