जानलेवा हमले व लूट के प्रकरण में 03 नामजद अभियुक्त हुए गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैसों के लेनदेन के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर थाना बाघराय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की।
इसके अलावा अभियुक्तों को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बलोसनापुर ग्राउण्ड से सिया की ओर जाने वाले रोड पर अशोक सिंह के ट्यूबल वेल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.08.2025 को वादी वरुण उर्फ राजू साहू पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम देवरपट्टी कटरा बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर एक लिखित तहरीर दी गई, कि दिनांक 31.07.2025 को रात्रि में ग्राम देवरपट्टी में वादी के भाई राजेश साहू पर पूर्व विवाद एवं रंजिश के चलते गांव के ही व्यक्तियों द्वारा लोहे की रॉड, धारदार हथियार, लाठी, डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला किया गया। इसी क्रम में आपको बता दें कि हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए वादी के भांजे – शैलेन्द्र साहू पुत्र स्व. मदन लाल साहू को भी अभियुक्तगणों द्वारा हॉकी, डंडा, धारदार हथियार व लोहे की रॉड से पीटा गया। हमलावरों ने प्रार्थी के भाई राजेश साहू को मरा हुआ समझते हुए उसकी जेब से रुपये छीन के ले गये ।
हमले में राजेश व शैलेन्द्र को चोटें आई हैं। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। इसी क्रम में उक्त घटना के संबंध में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0 153/25 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/351(3)/310(2) बीएनएस बनाम 05 नामजद अभियुक्तों का अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 01.08.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमति करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अमित द्विवेदी मय हमराह उ0नि0 लालजी राम, हे0का0 गौतम प्रसाद, हे0का0 राजेन्द्रनाथ तिवारी, का0 अंशू प्रजापति व का0 रविन्द्र कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना बाघराय में पंजीकृत मु0अ0सं0 153/25 धारा191(2)/191(3)/190/115(2)/351(3)/310(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त 01. शुभम मौर्या उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र शिवशंकर मौर्या नि0ग्राम देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ, 2. धर्मेन्द्र सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र दुर्योधन सिंह नि0ग्राम देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय प्रतापगढ, 03. धीरेन्द्र प्रताप सिंह उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र दुर्योधन सिंह नि0ग्राम देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय प्रतापगढ को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बलोसनापुर ग्राउण्ड से सिया की ओर जाने वाले रोड पर अशोक सिंह के ट्यूबल वेल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना से संबंधित छिनैती के 5300/- रुपये बरामद किये गये, जिसके संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
01. शुभम मौर्या उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र शिवशंकर मौर्या नि0ग्राम देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ ।
02. धर्मेन्द्र सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र दुर्योधन सिंह नि0ग्राम देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय प्रतापगढ ।
03. धीरेन्द्र प्रताप सिंह उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र दुर्योधन सिंह नि0ग्राम देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय प्रतापगढ ।
पुलिस टीम-
उ0नि0 अमित द्विवेदी मय हमराह उ0नि0 लालजी राम, हे0का0 गौतम प्रसाद, हे0का0 राजेन्द्रनाथ तिवारी, का0 अंशू प्रजापति व का0 रविन्द्र कुमार थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
बयान:-
“थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवरपट्टी में हुए जानलेवा हमले की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की गई। नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। घायल व्यक्तियों का समुचित उपचार कराया जा रहा है।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय से कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।”
ये भी पढ़ें मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा, स्कूली बालिकाओं को किया गया जागरूक












