तिवारी महमदपुर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ धमाकेदार आगाज
जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़ विकासखंड बिहार के ग्रामसभा तिवारी महमदपुर में तिवारी महमदपुर क्रिकेट प्रतियोगिता का दिन सोमवार को धमाकेदार आगाज हुआ। गांव की क्रिकेट खेल प्रेमी प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करने वाली इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ के मौके पर पहला मैच तहलका महमदपुर बनाम ओम इलेवन के बीच खेला गया।जिसमें ओम इलेवन के कप्तान दीपू पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिए।पहले बल्लेबाजी करते हुए ओम इलेवन की टीम ने ओपनर बल्लेबाज विराट तिवारी के नाबाद 32 गेंदों पर 15 छक्कों से सजी शतकीय पारी 121 की बदौलत निर्धारित 8 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।जिसके जवाब में रन का पीछा करने उतरी तहलका महमदपुर की टीम मैच में कहीं नजर भी नहीं आई।तहलका महमदपुर के कुल बने 63 रन में तहलका की ओर से बल्लेबाज रवि शर्मा ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली,इस मैच के मैन ऑफ था मैच शतकवीर बल्लेबाज विराट तिवारी रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक समाजसेवी सोनू तिवारी,मनोज पटेल,मंजे पटेल,पंकज तिवारी,विजय सरोज,कौशल पटेल,रॉबिन पटेल,बल्लू पांडेय, गुंडे पटेल,समेत तमाम संभ्रांत जन व ग्रामवासी मौजूद रहे।












