आज शहीद उद्यान पार्क (कंपनी गार्डन) में कुछ अराजक तत्वों द्वारा मासूम बच्चों के लिए लगाए गए झूलों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।।

आज शहीद उद्यान पार्क (कंपनी गार्डन) में कुछ अराजक तत्वों द्वारा मासूम बच्चों के लिए लगाए गए झूलों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

शहीद उद्यान केवल एक पार्क नहीं, बल्कि हमारे नगरवासियों, बच्चों एवं परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र है। इस प्रकार की हरकतें न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में असामाजिक प्रवृत्तियों को भी बढ़ावा देती हैं।। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं नियमित निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।। मैं समस्त नगरवासियों से भी अपील करता हूं कि अपने आसपास हो रही ऐसी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।। हम सबकी जिम्मेदारी है — अपने शहर, अपने संसाधनों और अपने बच्चों के भविष्य की रक्षा करना।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें