भुर्जी समाज के पारंपरिक कारीगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र इच्छुक व्यक्ति स्वरोजगार हेतु कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

भुर्जी समाज के पारंपरिक कारीगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र इच्छुक व्यक्ति स्वरोजगार हेतु कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 22 मई, 2026
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर ज्योति रानी ने बताया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निःशुल्क मोटराइज्ड पॉपकार्न मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य भुर्जी समाज के परम्परागत कारीगरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन किसी भी जन सुविधा केंद्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन हेतु फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2026 तक आवेदन upkvib.gov.in वेबसाइट पर “ऑनलाइन टूल किट्स पंजीकरण एवं आवेदन” पर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु विभाग के दूरभाष नंबर 9599355293 एवं 9580503196 पर संपर्क कर सकते हैं।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें