जनपद के परम्परागत कारीगर एवं इस कार्य में रुचि रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक व्यक्ति दोना पत्तल उद्योग हेतु कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन हेतु
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्धनगर 23 मई, 2026जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर ज्योति रानी ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा खादी नीति के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करने हेतु निःशुल्क मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े परम्परागत कारीगरों एवं इस कार्य में रुचि रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी जन सुविधा केन्द्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 30.05.2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी upkvib.gov.in वेबसाइट के “ऑनलाइन टूल किट्स पंजीकरण एवं आवेदन” पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु आवेदक विभाग के दूरभाष नंबर 9599355293 एवं 9580503196 पर संपर्क कर सकते है।सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।












