एटा में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम करते समय एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मलावन क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव सेंथरी के समीप एक निर्माणाधीन भवन पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान 45 वर्षीय मजदूर रामनिवास पुत्र हरिदास, निवासी गांव दलेलपुर, सरिया उठा रहा था। सरिया उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रामनिवास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें