जिले में 26 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए, बिजली व्यवस्था होगी और बेहतर
संवाददाता रोहित कुमार
इटावा। जिले में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक जिले में करीब 26 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलेगी और बिलिंग प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी हो जाएगी। साथ ही बिजली चोरी पर भी प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए टीमों को लगाया गया है जो घर-घर जाकर मीटर बदलने का काम कर रही हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें, ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट












