मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: आश्रम का गेट गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: आश्रम का गेट गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत

संवादाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़गजीत नगर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ऋषि आश्रम का लोहे का गेट अचानक गिर जाने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मासूम अपने पिता के साथ आश्रम परिसर में गया हुआ था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते गेट के पास पहुंच गया, तभी अचानक भारी गेट भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर गेट की हालत और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आश्रमों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें