बेटे से परेशान बुजुर्ग महिला ने SP से लगाई गुहार

बेटे से परेशान बुजुर्ग महिला ने SP से लगाई गुहार

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वेंजनाथपुरा की एक बुजुर्ग महिला अपने ही बेटे से परेशान होकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची। बुजुर्ग महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका बेटा अपनी पत्नी की बातों में आकर उसे प्रताड़ित करता है और आए दिन झगड़ा करता है। महिला ने बताया कि बेटा उसे घर से निकालने की धमकी देता है और मानसिक रूप से परेशान करता है। बुजुर्ग महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी से निवेदन किया कि उसकी परेशानी को दूर किया जाए और बेटे को समझाया जाए ताकि वह आगे उसे प्रताड़ित न करे।
एसपी ने महिला की शिकायत सुनकर संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने और बुजुर्ग महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें