जमीनी विवाद से परेशान युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, मचा हड़कंप।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित पुलिस।अधीक्षक कार्यालय के पास दीवानी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है
कि युवती नन्दिनी किसी जमीनी विवाद को लेकर न्याय की गुहार लगाने यहां पहुंची थी। आरोप है कि उसकी बात नहीं सुनी गई, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया और टंकी पर चढ़कर इंसाफ की मांग करने लगी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी युवती को।समझाने-बुझाने में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह टंकी से उतरने को तैयार नहीं हुई थी।फिलहाल पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एसपी कार्यालय के पास दीवानी परिसर का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई दीपक भूकर ने दिए पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश












