पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई दीपक भूकर ने दिए पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई दीपक भूकर ने दिए पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर सख्त रुख अपनाया गया।दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज की उपस्थिति में आमजन की शिकायतें सुनी गईं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई हो तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।एसपी ने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर प्रकरण का परिणामोन्मुख समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती: डीएम के कड़े निर्देश, 30 अप्रैल तक 100% लक्ष्य

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें